विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आई लव कट्रीना' लिखकर इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट ने दी जान

By rohitEdited By:
Published: Sun, 14 Dec 2014 09:10 AM (IST)

यहां के संत नगर में रहने वाले 22 साल के इंजीनियरिंग छात्र ने शनिवार दोपहर फांसी लगा ली। उसके पास ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इंदौर। यहां के संत नगर में रहने वाले 22 साल के इंजीनियरिंग छात्र ने शनिवार दोपहर फांसी लगा ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आई लव कट्रीना लिखा हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम राहुल कुमार सिंह है। वह मूलतः बिहार, जिला बांका, गांव धुरैया का रहने वाला था।

वह यहां विंध्य इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (लास्ट इयर) कर रहा था। उसके रूम में राजन, नवरतन और अनिकेत नाम के छात्र भी रहते थे। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तीनों छात्र कॉलेज गए थे, लेकिन राहुल नहीं गया था।

कॉलेज में मेकेनिकल ट्रेड के छात्रों का कैम्पस था। अनिकेत कुछ फाइल और मोबाइल भूल गया था। उसने अपने मोबाइल पर कॉल किया तो राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर अनिकेत ने उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक लड़के को फोन लगाकर राहुल को उठाने कहा। लड़का फ्लैट नंबर 102 में पहुंचा। उसके बार-बार खटखटाने के बाद भी जब राहुल ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने दूसरे साथियों को बुलाया। सभी ने जब खिड़की से देखा तो राहुल फांसी के फंदे पर टंगा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़कर राहुल को उतारा गया।

पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दे दी है। शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। रविवार को उसका पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।

खूब रोया था और शराब पीता रहा

साथियों ने बताया कि वह फिल्म स्टार कट्रीना कैफ का बहुत बड़ा फैन था। हमेशा उसकी बातें करता था। एक बार किसी दोस्त ने उसे कह दिया था कि तेरे से बड़ा कट्रीना का कोई और भी फैन है, तो वह खूब रोया और रातभर शराब पीता रहा।

पिता केमिस्ट, छोटा भाई विदेश में

दोस्तों ने बताया कि राहुल किसी तरह से डिप्रेशन में नहीं था। उसका पांचवें सेमेस्टर के कुछ सब्जेट रुक गए थे, लेकिन वह खुशमिजाज था। सुबह भी सबसे अच्छे से बात की थी। राहुल के पिता गांव में ही केमिस्ट हैं। उसका छोटा भाई मलेशिया में मर्चेंट नेवी में है।

यह लिखा सुसाइड नोट में

आई लव कट्रीना। वन डे आई विल मीट (मीट शब्द को पेन से काट दिया।)। फिर लिखा कि मेरा सारा पैसा तुम लोग सबको दे देना, जिनसे मैंने लिया है। शुभम गुप्ता भैया का भी पैसा बाकी है। तुम रवि, पापा से लेकर। सब मिलकर खुश रहना। सॉरी दोस्त...बी हैप्पी।

पढ़ें: सलमान की फिल्म के सेट पर हुई मौत

पढ़ें: इस हीरोइन ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा, शर्म करो

(नई दुनिया)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।