विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई फिल्म महोत्सव में इरफान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

By Edited By:
Updated: Sun, 15 Dec 2013 08:32 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को फिल्म द लंच बॉक्स में अपने दमदार अभिनय के लिए दुबई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। शुक्रवार को आयोजित दसव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दुबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को फिल्म द लंच बॉक्स में अपने दमदार अभिनय के लिए दुबई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। शुक्रवार को आयोजित दसवें दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआइएफएफ) में चयन समिति की अध्यक्षता फिल्म निर्माता निदेशक शेखर कपूर ने की।

इरफान को यह पुरस्कार एशिया अफ्रीका फिल्म श्रेणी में दिया गया। इसके अलावा फिल्म लंच बॉक्स के ही पटकथा लेखक रितेश बतरा को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक के लिए नामित किया गया। बांग्ला फिल्म 'शीर्णो बाहु' के लिए संदीप राय को सर्वेश्रेष्ठ फिल्म निदेशक चुना गया। यह फिल्म बुजुर्ग महिलाओं के इर्द गिर्द तरफ घूमती है। डीआइएफएफ के अध्यक्ष अब्दुल हामिद जुमा ने कहा कि दुबई फिल्म महोत्सव लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। इस बार पेशेवरों के अलावा सिनेमा प्रेमियों की भी बड़ी संख्या मौजूद है। अरब जगत की कई फिल्में अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बना रही हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। महोत्सव में कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को भी सम्मानित किया गया।

पढ़ें: किंग खान ने सनी लियोन का सपना किया साकार

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर