विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ गया करण-काजोल विवाद , अजय देवगन भी उतरे मैदान में !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 14 Jan 2017 11:16 AM (IST)

इस बीच सूत्रों के मुताबिक देवगन और जौहर के बीच का ये विवाद पिछले साल का नहीं बल्कि दो साल पुराना है जिसे करण की किताब आने के बाद तूल मिला है।

बढ़ गया करण-काजोल विवाद , अजय देवगन भी उतरे मैदान में !
बढ़ गया करण-काजोल विवाद , अजय देवगन भी उतरे मैदान में !

मुंबई। ढाई दशकों की दोस्ती जब टूट जाती है और उसके पीछे के कारण दुनिया से दूर रहते हैं तो झगड़े की आग बढ़ने की आशंका ज़्यादा रहती है और ऐसा ही कुछ हुआ है करण जौहर और काजोल के केस में। विवाद बढ़ने के संकेत मिले हैं।

दरअसल करण जौहर की खुद पर लिखी एक किताब से हाल ही में पता चला है कि उनके और काजोल की 25 साल पुरानी दोस्ती फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' की रिलीज़ से पहले ही टूट गई। इसके पीछे के बहुत से कारण थे जिन्हें करण ने सार्वजानिक करने से मना कर दिया। पिछले साल अजय और करण के बीच के विवाद की आग ठीक से शांत भी नहीं हुई थी कि करण के इस नए खुलासे ने इसमें घी डालने का काम कर दिया। एक अंग्रेजी अख़बार ने अपनी ख़बर में दावा किया है कि अब अजय देवगन इस मामले में खुल कर सामने आ गए हैं।

एक लाख रूपये में बिक एक टिकट , ऐसा क्या है साउथ की इस फिल्म में ?

अख़बार ने अजय के करीबियों का हवाला देते हुए बताया है कि करण सिर्फ अपनी किताब को बेचने के लिए ये सारी बातें कह रहे हैं। वो हमेशा लोगों के पीठ पीछे बोलते रहते हैं। शाहरुख़ खान भी उन पर भड़के थे जब उन्होंने दो साल पहले एक पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के बारे में बुरी बातें कही थीं । अख़बार ने ये भी दावा किया है कि जब करण ने काजोल के बारे में 'अनर्गल प्रलाप' किये तो अजय को ये बात बताई गई जिस पर 'सिंघम ' ने गुस्से में करण से फोन पर बात की और कहा कि वो फिल्म के बारे में कुछ भी बोलें , लेकिन उनकी वाइफ या परिवार के बारे में नहीं।इस बीच अजय देवगन ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया जिसमें रिक्वेस्ट की गई है कि पुराने इंटरव्यू छापना बंद कर दिए जाएं , क्योंकि जवाब समय पर निर्भर होते हैं। वैसे अजय ने ये नहीं बताया कि क्या इसका सन्दर्भ करण जौहर से है या नहीं।

कंगना से अनबन को लेकर शाहिद कपूर ने बोल दिया ये सच !

इस बीच सूत्रों के मुताबिक देवगन और जौहर के बीच का ये विवाद पिछले साल का नहीं बल्कि दो साल पुराना है जिसे करण की किताब आने के बाद तूल मिला है। वो भी तब जब करण ने ये कहा कि उनके और काजोल के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है। सिर्फ रास्ते में दिख गए तो हाय-बाय ही होता है।