विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सनी लियोन...दफा हो जाओ मेरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री से'

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 30 May 2015 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 01:00 PM (IST)

आइटम गर्ल राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। राखी के निशाने पर इस बार पूर्व पॉर्न ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आइटम गर्ल राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। राखी के निशाने पर इस बार पूर्व पॉर्न स्टार सनी लियोन हैं। सनी लियोन पर पिछले दिनों एक महिला ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने हाल ही में सनी लियोन का बयान भी दर्ज किया है।

सनी लियोन ने पुलिस से कहा, मत दिलाओ पॉर्न इंडस्ट्री की याद

एक तरह सनी लियोन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पसंद नहीं की जा रहीं, वहीं दूसरी ओर इन दिनों वह कई विवादों में भी घिरी हुई हैं। सनी लियोन पर आरोप है कि वह अपनी वेबसाइट पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रही हैं। मुंबई की एक महिला ने सनी लियोन के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।

सनी लियोन पर अजमेर में 'अश्लीलता' फैलाने का आरोप!

अब इस विवाद में राखी सावंत भी कूद पड़ी हैं। राखी ने गुरुवार को यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने सनी लियोन को काफी भला-बुरा कहा है। राखी ने वीडियो में कहा, 'तुम, सनी लियोन मेरे भारत से चली जाओ...दफा हो जाओ मेरी फिल्म इंडस्ट्री से।'

कंडोम के बाद इस विज्ञापन में दिखेंगी सनी लियोन!

राखी सावंत चाहती हैं कि सनी लियोन भारत और बॉलीवुड को छोड़कर चली जाएं। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, 'मैं राखी सावंत आई हूं लीला को गीला करने।' सनी लियोन की पिछले दिनों फिल्म 'एक पहेली लीला' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने लीला का किरदार निभाया है। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।