विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेनेलिया-रितेश के घर आया नन्हा मेहमान!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 26 Nov 2014 08:46 AM (IST)

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है। जेनेलिया ने मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया। पहले बच्चे के आने की खुशी में रितेश ने ट्विटर पर लिखा, 'बेटा हुआ है।' 2003 से एक दूसरे को डेट कर रहे रितेश

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है। जेनेलिया ने मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया।

पहले बच्चे के आने की खुशी में रितेश ने ट्विटर पर लिखा, 'बेटा हुआ है।'

2003 से एक दूसरे को डेट कर रहे रितेश और जेनेलिया 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों 'तुझे मेरी कसम', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों को हमेशा से ही बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल कहा जाता रहा है।

हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंची जेनेलिया के चेहरे पर बेहद ग्लो था और रितेश ने उनके साथ मजेदार तस्वीरें खिंचवाईं थी।

इस खुशखबरी के बारे में पता चलते ही ट्विटर पर बॉलीवुड हस्तियों की तरफ से बधाईयों का तांता लग गया।

पढ़ेंः जुड़वा बच्चों के पिता बने आशीष चौधरी!