विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी : अली जफर को हुर्इ बिटिया

By anand rajEdited By:
Updated: Tue, 24 Feb 2015 08:58 AM (IST)

पाकिस्तान के अली जफर की पत्नी ने लाहौर में सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया। अब अली दो बच्चों के पिता हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तानी कलाकार और गायक अली जफर को बेटी का पिता बनने का सौभाग्य मिला है। उनकी पत्नी आयशा फजली ने सोमवार सुबह लाहौर में एक बेटी को जन्म दिया। उनका चार साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अजान है।

ये क्या! बिना कपड़ों के ही मंच पर पहुंच गया ऑस्कर का होस्ट

अली और आयशा ने 2009 में शादी की थी। अली के मीडिया प्रभारी ने कहा 'अली जफर दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटी के पिता बने हैं।'

50 बेसहारा बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे ये अभिनेता!


अली ने 2010 में फिल्म 'तेरे बिन लादेन' से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी। उसके बाद उनकी 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर' और 'किल दिल' जैसी फिल्में आ चुकी हैं। पाकिस्तान में कई विज्ञापनों के साथ अली ने 'कांच के पर' और 'कॉलेज जींस' जैसे कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है।