विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्‍या! बिना कपड़ों के ही मंच पर पहुंच गया ऑस्‍कर का होस्‍ट

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Mon, 23 Feb 2015 03:49 PM (IST)

इस बार ऑस्‍कर के मंच पर पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख दर्शक दंग रह गए। अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस को पहली बार ऑस्‍कर होस्‍ट करने का मौका मिला और उन्‍होंने हमेशा के लिए इसे यादगार बना दिया। चलिए, ज्‍यादा बातों को घुमाते नहीं है और सीधे मुद्दे पर

News Article Hero Image

मुंबई। इस बार ऑस्कर के मंच पर पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख दर्शक दंग रह गए। अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस को पहली बार ऑस्कर होस्ट करने का मौका मिला और उन्होंने हमेशा के लिए इसे यादगार बना दिया। चलिए, ज्यादा बातों को घुमाते नहीं है और सीधे मुद्दे पर आते हैं कि आखिरकार नील ने ऑस्कर के मंच पर ऐसा क्या कर दिया, जो इतना हो-हल्ला मच गया है।


इस फिल्म में होंगे अक्षय और निम्रत के हॉट सीन्स!

दरअसल, नील बिना कपड़ों के ही ऑस्कर के मंच पर होस्ट करने पहुंच गए। समारोह के दौरान वह जब बाथरूम से निकले तो उनकी ब्लेजर दरवाजे में फंस गई और जब वह ब्लेजर को निकाल नहीं पाए तो उसे वहीं छोड़ दिया। इतना ही नहीं, नील को ब्लेजर के फंसने की वजह से इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने अपने पूरे कपड़े ही उतार दिए आैर सिर्फ अंडरवियर में ही मंच पर होस्ट करने चले आए।

जानें इस बार किनके नाम रहा ऑस्कर

हालांकि ऑस्कर के मंच पर नील ने जो भी किया, वह सब पहले से प्लान किया गया था और इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ दर्शकों को हंसाना था। अब चाहे इसके लिए नील को उनके चाहनों वालों से और प्यार मिले या फिर फटकार। मगर उनके हिम्मत की दाद देनी होगी, जो दर्शकों को हंसाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाने से भी नहीं हिचके।

ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में नहीं जाएंगी प्रियंका!