विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में नहीं जाएंगी प्रियंका!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 23 Feb 2015 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2015 01:02 PM (IST)

लॉस एंजिल्स में 87वां ऑस्कर अवॉर्ड चल रहा है और सभी अवॉर्ड्स बाटें जा चुके हैं। अब इंतजार है अवॉर्ड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लॉस एंजिल्स में 87वां ऑस्कर अवॉर्ड चल रहा है और सभी अवॉर्ड्स बाटें जा चुके हैं। अब इंतजार है अवॉर्ड की आफ्टर पार्टी का। फिलहाल अमेरिका में मौजूद प्रियंका चोपड़ा आफ्टर पार्टी में शामिल होने वाली थी लेकिन कुछ ऐसा हो गया है जिससे अब वो पार्टी अटेंड नहीं कर पाएंगी।

क्या आप जानते हैं ऑस्कर अवॉर्ड के बारे में यह जानकारियां

दरअसल प्रियंका वहां बीमार हो गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'बुखार है और यहां बारिश हो रही है। क्या मुझे ऑस्कर के बाद की पार्टी में नहीं जाना चाहिए? सोच में डूबी हूं। पॉपकॉर्न लेकर जैमीज में बिस्तर पर बैठी हूं, अच्छा लग रहा है।'

'और देवदास' के सेट पर हादसे का शिकार हुईं रिचा

इसके बाद प्रियंका ने पार्टी में न जाने का फैसला करते हुए ट्वीट किया, 'तो मुझे बुखार है। फैसला कर लिया है, जैमीज और खिचड़ी के साथ रहूंगी। सॉरी सोफिया बैंक्स।'

हम जानते हैं प्रियंका कि इस पार्टी को मिस करना आपको कितना खल रहा होगा। खैर, हम तो यही उम्मीद करते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

निम्रत कौर ने शुरू की 'एयरलिफ्ट' की शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।