विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'और देवदास' के सेट पर हादसे का शिकार हुईं रिचा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 19 Feb 2015 12:21 PM (IST)

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा आजकल दिल्ली में सुधीर मिश्रा की फिल्म 'और देवदास' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में वो सेट पर एक हादसे का शिकार हो गईं। दरअसल एक सीन की शूटिंग के लिए उन्हें टू-व्हीलर चलाना था लेकिन वो ड्राइव करते हुए गिर गईं। एक सूत्र ने

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस रिचा चड्ढा आजकल दिल्ली में सुधीर मिश्रा की फिल्म 'और देवदास' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में वो सेट पर एक हादसे का शिकार हो गईं। दरअसल एक सीन की शूटिंग के लिए उन्हें टू-व्हीलर चलाना था लेकिन वो ड्राइव करते हुए गिर गईं।

आदित्य पंचोली ने 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर किया हंगामा!

एक सूत्र ने कहा, 'रिचा टू-व्हीचर चलाना नहीं जानती। लेकिन पूरे दिन कुछ प्रैक्टिस सेशन के बाद वो सीन के लिए तैयार हो गईं। जैसा ही कैमरा रोल होना शुरु हुआ, वो थोड़ा आगे बढ़ीं और गिर पड़ी, जिससे सेट पर हड़बड़ी मच गई। उनके हाथ पर काफी खरोचें आईं और पैर में भी मोच आ गई।'

यूनिट के एक सूत्र ने बताया कि हादसे के बाद उस दिन का शूट टालना पड़ा। सूत्र ने कहा, 'लेकिन उन्होंने दो दिनों में ही शूट फिर शुरू कर दिया और अगले हफ्ते के अंत तक दिल्ली में ही होंगी।'

सलमान ने लुलिया को छोड़कर किसके साथ मनाया वैलेंटाइंस डे!

रिचा ने भी खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'मैं सीन के लिए टू-व्हीलर चला रही थी और फिर प्रोडक्शन की कार धीमी हो गई। कैमरे को बचाने के लिए मैंने ब्रेक लगाया और गिर पड़ी। मेरे पांव में चोट आ गई और कुछ गहरी खरोचें आईं। मैंने शूट जारी रखा जिससे मेरी चोट और गहरी हो गई।'

सुमोना चक्रवर्ती और जेनिफर विंगेट के बीच कोल्ड वॉर!