विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक-सुजैन ने दी तलाक की अर्जी, बच्चे रहेंगे मां के साथ

By Edited By:
Updated: Thu, 01 May 2014 09:05 AM (IST)

आखिरकार रितिक रोशन और सुजैन खान ने औपचारिक रूप से अलग होने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दर्ज कर दी है। मामले की सुनवाई 31 अक्टूबर को शुरू होगी। इस द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार रितिक रोशन और सुजैन खान ने औपचारिक रूप से अलग होने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दर्ज कर दी है। मामले की सुनवाई 31 अक्टूबर को शुरू होगी। इस दिन तय होगा कि बच्चों की कस्टडी आखिर किसे दी जाएगी। तब तक दोनों बच्चे सुजैन यानी अपनी मां के साथ रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि दोनों ने बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में बुधवार को तलाक की अर्जी दर्ज की है। पिछले साल दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था और इसकी घोषणा भी कर दी थी। तब से दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से दोनों अलग नहीं हुए थे, इसलिए रितिक अपने बच्चों से मिलने और उनके साथ वक्त बिताने के लिए अक्सर सुजैन के घर जाते आते रहते थे।

गौरतलब है कि साल 2000 के दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 14 साल साथ रहने के बाद साल 2013 के अंत में दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया है। रितिक और सुजैन को रिधान और रेहान नाम के दो बेटे हैं। इससे पहले रितिक और सजुैन ने अपने बेटे रेहान का जन्मदिन मिलकर मनाया था।

पढ़ें : रितिक रोशन बैक टू फॉर्म

पढ़ें : पास आए रितिक-सुजैन