विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील ग्रोवर का वादा, फिर से हंसाएगी 'गुत्थी'

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Nov 2013 01:52 PM (IST)

इस बात में अब कोई दो राय नहीं है कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से विदाई लेकर अपना शो शुरू करने की बात सोच ली है, लेकिन ये उन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस बात में अब कोई दो राय नहीं है कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से विदाई लेकर अपना शो शुरू करने की बात सोच ली है, लेकिन ये उनके लिए इतना आसान नहीं होगा। वायाकॉम 18 गुत्थी के किरदार के अनुकरण पर नोटिस जारी करके ये कोशिश कर रहा है कि गुत्थी कहीं और गुदगुदा न पाएं, लेकिन गुत्थी भी डटे हुए हैं कि वे इसी किरदार के साथ लोगों को फिर हंसाएंगे।

जी हां सूत्र बताते हैं कि वायाकॉम 18 क्या, शो की पूरी टीम नहीं चाहती है कि गुत्थी कहीं और किसी और चैनल के साथ मिलकर लोगों को हंसाए। इसलिए प्रोडक्शन हाउस ने गुत्थी के नए शो के बारे में सुनते ही तुरंत नोटिस जारी कर दिया, जिसमें कहा गया है कि जो भी गुत्थी के किरदार को या शो के फॉर्मेट को कॉपी करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इसका मतलब तो यही हुआ कि वे नहीं चाहते कि गुत्थी आगे कहीं काम करें और उन्हें इसी शो में मजबूरन वापस आना पड़े। ऐसे में गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर की मुश्किलें और भी बढ़ गईं हैं।

पढ़ें : जब आखिरी बार मंच पर साथ हंसे कपिल और गुत्थी

लेकिन गुत्थी भी हार नहीं मानने वाले हैं। उन्होंने किसी इंटरव्यू के दौरान कहा, 'चैनल इस तरह से नोटिस जारी करके मेरे टेलेंट को खत्म नहीं करने की कोशिश कर रहा है, ऐसा करने का मतलब तो यही हुआ कि वे मुझे आगे काम करने से रोकना चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि गुत्थी का किरदार संपूर्ण रुप से उनका है, ये सोच भी उनकी है। कोई उनसे उनका ये हक छीन नहीं सकता है, जैसे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने 'विजय और राहुल' नाम से कई फिल्में की है, ठीक उसी तरह वे भी गुत्थी के रोल को फिर से निभाएंगे। उनके पास कई चैनल से ऑफर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर कॉमेडी नाइट्स में उनकी जगह कोई और गुत्थी का रोल निभाते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर