विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्वीरें : यूलिया का सलमान खान-दान संग इफ़्तार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 10:38 AM (IST)

शाहरुख़ खान इस इफ़्तार पार्टी में सामने से नहीं बल्कि पीछे के गेट से आये और करीब 20 मिनिट तक ...और पढ़ें

तस्वीरें : यूलिया का सलमान खान-दान संग इफ़्तार
तस्वीरें : यूलिया का सलमान खान-दान संग इफ़्तार

मुंबई। रोमानियन आर्टिस्ट यूलिया वेंतूर सलमान खान की ख़ास दोस्त ही नहीं उनके परिवार का हिस्सा भी बन चुकी हैं और यही कारण हैं कि खान परिवार के हर छोटे-बड़े आयोजनों में उनकी मौजूदगी रहती है। रमज़ान के पाक महीने में वो शनिवार को एक इफ़्तार पार्टी में पहुंची, जहां सलमान और उनका परिवार भी आया था।

ये इफ़्तार पार्टी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की तरफ से आयोजित की गई थी। वो हर साल इफ़्तारी का आयोजन करते हैं जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल रहते हैं।

ये इफ़्तार पार्टी इसलिए भी फेमस रही है क्योंकि करीब चार साल पहले सलमान और शाहरुख़ खान अपने गिले-शिक़वे भुला कर यहीं एक दूसरे से गले मिले थे।

बाबा की इफ़्तार पार्टी में सलमान खान, उनके पिता सलीम खान , भाई सोहेल, बहन अलवीरा और अर्पिता ( बेटे आहिल के साथ ) और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे थे।

यहां यूलिया भी ट्रेडिशनल ड्रेस में नज़र आईं। उनके अलावा कई टीवी और फिल्म सितारे भी मौजूद थे।

शाहरुख़ खान इस इफ़्तार पार्टी में सामने से नहीं बल्कि पीछे के गेट से आये और करीब 20 मिनिट तक रहने के बाद चुपचाप चले गए। वो सलमान खान के जाने के बाद पार्टी में पहुंचे थे। शाहरुख़ ने भी उसी सफेद रंग की शर्ट पहनी थी, जैसी सलमान ने।

यह भी पढ़ें:ट्यूबलाइट देखने वाले सितारों में किसी को चीनी पसंद आई किसी को सोहेल खान

 

और अब एक इंट्रेस्टिंग बात। कुछ दिनों पहले एक तस्वीर की बड़ी चर्चा हुई थी जब फिल्म ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग में सलमान खान , प्रीति ज़िंटा के साथ एक गाड़ी में नज़र आये थे जबकि यूलिया उनके साथ नहीं बल्कि दूसरी गाड़ी में थी , लेकिन इस पार्टी में प्रीति ज़िंटा और यूलिया एक साथ नज़र आये।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।