विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूलिया चुपचाप कर रही थीं ये काम, इसलिए नहीं गईं सलमान के टूर पर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 12:50 PM (IST)

यूलिया ने पिछले दिनों हिमेश रेशमिया के लिए एक सिंगल रिकार्ड करने के साथ वीडियो भी शूट किया है और ...और पढ़ें

यूलिया चुपचाप कर रही थीं ये काम, इसलिए नहीं गईं सलमान के टूर पर
यूलिया चुपचाप कर रही थीं ये काम, इसलिए नहीं गईं सलमान के टूर पर

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान की 'खास दोस्त' कही जाने वाली यूलिया वंतूर जब द-बैंग टूर पर 'सलमान खान एंड कंपनी' के साथ नहीं गई तो खूब सारी ख़बरें आई और ये कहा जाने लगा कि अब उनके बीच दूरियां बढ़ गई हैं। यूलिया ने ऐसी बातों से इनकार करते हुए हकीकत बताई है।

मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में जब यूलिया से पूछा गया वो टूर में क्यों नहीं गई तो उन्होंने साफ़ कहा कि वो अपने काम करने में व्यस्त थीं। वंतूर ने कहा " मैं एक वीडियो शूट कर रही थी जो जल्द सबके सामने आएगा। ये वीडियो विदेश में शूट किया गया है, जिस कारण मैं काफी बिज़ी थी। अभी लोकेशन के नहीं बताउंगी। और ये भी नहीं कि वो वीडियो बहुत ही नामी कलाकार के साथ शूट किया है। वीडियो के बाहर आते ही सरप्राइज मिलेगा।" यूलिया ने पिछले दिनों हिमेश रेशमिया के लिए एक सिंगल रिकार्ड करने के साथ वीडियो भी शूट किया है और वो महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म में भी गाना गा चुकी हैं। सलमान की लगभग हर पार्टी और घर के फंग्शन में यूलिया हमेशा ही नज़र आई हैं।

यह भी पढ़ें:सलमान की ट्यूबलाइट का पाकिस्तान में विरोध , ईद पर रिलीज़ होना मुश्किल 

पिछले दिनों ये भी ख़बर आई थी कि यूलिया के बारे में बहुत सी बातें लीक करने के कारण सलमान ने अपने कुछ निजी स्टॉफ की छुट्टी कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।