विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की ट्यूबलाइट का पाकिस्तान में विरोध , ईद पर रिलीज़ होना मुश्किल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 05:58 PM (GMT+05:30)

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने तो ट्यूबलाइट और बेगम जान को पाकिस्तान में रिलीज़ न करने के आदेश बहुत पहले ही दे दिए थे।

सलमान की ट्यूबलाइट का पाकिस्तान में विरोध , ईद पर रिलीज़ होना मुश्किल
सलमान की ट्यूबलाइट का पाकिस्तान में विरोध , ईद पर रिलीज़ होना मुश्किल

मुंबई। पाकिस्तान के कुछ फिल्म मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के विरोध के चलत्ते इस बात की बड़ी सम्भावना है कि सलमान खान स्टारर फिल्म ट्यूबलाइट इस ईद पर पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं हो पाए।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुतबिक पाकिस्तान की फिल्म प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने ये विरोध पाक की फिल्मों को ईद पर ज़्यादा से ज़्यादा कारोबार कराने के लिए उठाया है। दरअसल पाकिस्तान में ईद के मौके पर फिलहाल दो फिल्मों, यलगार और शोर शराबा रिलीज़ होंगी जबकि कुछ और फिल्मों को भी रिलीज़ करने की योजना बनाई जा रही है। सलमान का जलवा पूरी दुनिया में है और ऐसे में अगर पाकिस्तान में ईद पर ट्यूबलाइट रिलीज़ होती है तो वहां की फिल्मों का बुरा हाल हो जाएगा। और इसी कारण विरोध हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली का ऐसा था डर कि इस फिल्म ने बदल लिया अपना रास्ता

 

एक्टर मुस्तफा कुरैशी ने कहा है कि ट्यूबलाइट का ईद पर रिलीज़ होना पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री के लिए नुकसानदायक होगा। सलमान की ट्यूबलाइट को रोकने के लिए साल 2010 में वहां के सूचना मंत्रालय के पारित उस कानून का हवाला दिया जा रहा है जिसमें किसी भी मुस्लिम हॉलीडे के मौके पर भारतीय फिल्म को रिलीज़ नहीं करने की बात कही गई है।निर्माता अल्ताफ हुसैन ने तो इसको लेकर कोर्ट जाने की धमकी भी दी है।उन्होंने कहा है कि इस बारे में प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को एक लेटर भेजने की योजना है। लाहौर में एक बैठक हुई है और सारे निर्माता सलमान की फिल्म को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने तो ट्यूबलाइट और बेगम जान को पाकिस्तान में रिलीज़ न करने के आदेश बहुत पहले ही दे दिए थे।

यह भी पढ़ें: अब माहिष्मती साम्राज्य पर चीन की पैनी नज़र

फिल्म शोर शराबा के निर्माता सोहेल खान ने कहा है कि अगर सरकार ने सलमान खान की ट्यूबलाइट को पाकिस्तान में रिलीज़ से नहीं रोका तो वो विरोध स्वरुप अपनी फिल्म रिलीज़ नहीं करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।