यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान की ट्यूबलाइट में कुछ यूं चमकी यूलिया
इंडो-चाइना वार के दौरान की एक इस कहानी में सलमान ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिनको कोई भी बात ज़रा देर से समझ में आती हैं यानि उनकी ट्यूबलाइट कुछ देर से जलती है।

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान और रोमानिया की यूलिया वेंतूर के बीच ऐसे-वैसे-कैसे या जैसे वाला कोई भी रिलेशन हो लेकिन इस बारे में दोनों ने कभी खुल कर कुछ नहीं कहा है। पता नहीं कहेंगे भी या नहीं लेकिन यूलिया का सलमान से जुड़े किसी इवेंट में जाना किसी खबर से कम नहीं होता।
ऐसा ही कुछ हुआ सोमवार की रात जब कबीर खान की फिल्म ' ट्यूबलाइट ' की शूटिंग पूरी होने की ख़ुशी में एक पार्टी रखी गई। वहां सलमान खान और इस फिल्म में उनके को-स्टार सोहेल खान के साथ ,निर्देशक कबीर खान, मिनी माथुर, वत्सल सेठ और महेश मांजरेकर जैसे सितारे मौजूद थे। वैसे यूलिया वेंतूर का इस फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं मालूम पड़ता लेकिन पार्टी के बाहर पेपराज़ी टोली बना कर इंतज़ार तो यूलिया का ही कर रहे थे। साथ साथ ये भी खबरें सुनने में आ रही थीं कि जब फैशन वीक में यूलिया रैम्प पर चली तो वहां सलमान नहीं आये तो क्या यहाँ यूलिया आएँगी। जवाब कुछ ही देर में मिल गया जब ब्लैक ड्रेस में यूलिया की पार्टी में एंट्री हुई। यूलिया ने न सिर्फ यहां देर रात तक सलमान के साथ पार्टी की बल्कि सभी को आकर बता दिया कि उनके और सलमान बीच सब ठीक चल रहा है।
Box Office: जॉली एलएलबी 2 देखने से पहले जानिए ये ख़ास बातें

सलमान खान की ट्यूबलाइट ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। इंडो-चाइना वार के दौरान की एक इस कहानी में सलमान ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिनको कोई भी बात ज़रा देर से समझ में आती हैं यानि उनकी ट्यूबलाइट कुछ देर से जलती है।
