विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकी चेन की ये आदत जानकर दंग रह जाएंगे, हर सुपरस्टार ऐसा नहीं करता

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 12:42 PM (IST)

जैकी को भी इंडिया अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि वो जल्दी-जल्दी यहां आते रहेंगे। कई दोस्त बना लिए हैं। मूवी और चैरिटी के लिए आता रहूंगा।

जैकी चेन की ये आदत जानकर दंग रह जाएंगे, हर सुपरस्टार ऐसा नहीं करता
जैकी चेन की ये आदत जानकर दंग रह जाएंगे, हर सुपरस्टार ऐसा नहीं करता

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। हॉलीवुड स्टार जैकी चेन कुंग फू योगा का प्रमोशन करने इंडिया आए। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जैकी ने अपने पसंदीदा इंडियन फूड के बारे में बताया, तो फ़िल्म में अहम रोल निभा रही अमायरा दस्तूर ने जैकी की एक बेहद दिलचस्प आदत का खुलासा किया।

दुनियाभर में अपनी मार्शल आर्ट फ़िल्मों के लिए मशहूर जैकी चेन ने बताया कि उन्होंने वड़ा पाव और बटर चिकन बेहद पसंद है। वहीं अमायरा ने जैकी चेन की एक आदत के बारे में राज़ खोलते हुए कहा कि उन्हें खाने की बर्बादी बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर कहीं गंदा देखते हैं, तो तुरंत उठाकर फेंकते हैं। वो कभी नहीं सोचते कि वो सुपरस्टार हैं। अमायरा ने आगे कहा कि जैकी को एनवायरनमेंट बर्बाद करना बिल्कुल पसंद नहीं है। जैकी को भी इंडिया अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि वो जल्दी-जल्दी यहां आते रहेंगे। कई दोस्त बना लिए हैं। मूवी और चैरिटी के लिए आता रहूंगा। जैकी ने इस दौरान भांगड़ा करके भी रंग जमाया।

इसे भी पढ़ें- जैकी चेन को आज नहीं है चेन, पर सलमान से मिलने के लिए निकाला वक़्त

एक रिपोर्टर ने जब भारती-चीन संबंधों के मद्देनज़र सवाल किया तो जैकी चेन ने बीच का रास्ता निकालते हुए जवाब दिया कि वो फ़िल्ममेकर हैं कोई राजनेता नहीं। उन्होंने कहा, हम लोग कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं और उसी से पीस लाने की कोशिश करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।