विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं सलमान की अहसानमंद हूं: जैकलीन फर्नांडीस

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sat, 24 Jan 2015 10:10 AM (IST)

सलमान खान के साथ किक फिल्म करने से श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की सिर्फ किस्मत ही नहीं चमकी, बल्कि उनकी हिंदी भी सुधर गई।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के साथ किक फिल्म करने से श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की सिर्फ किस्मत ही नहीं चमकी, बल्कि उनकी हिंदी भी सुधर गई।

पढ़ें: जैकलीन और अपने लिंक अप की खबर सलमान को नहीं

जैकलीन ने अपनी हिंदी सुधारने का श्रेय सलमान को दिया। जैकलीन ने बताया, 'दरअसल, सलमान के साथ काम करने के बाद मेरी हिंदी में बहुत सुधार हुआ। किक की प्रमोशन के वक्त सभी इंटरव्यू में सलमान मुझे बहुत बढ़ावा देते थे। उन्होंने मुझे इंग्लिश में बात करने नहीं दी।'

पढ़ें: इस नेता ने कहा, विश्वासघाती हैं सलमान

बतौर जैकलीन, 'सलमान बहुत प्रेरणादायक हैं। मुझे लगता है कि जैसे इंडस्ट्री में मुझे दोबारा लॉन्च किया गया। उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मेरा हौसला बढ़ाया। निश्चित तौर पर यह मेरी लिए नई शुरुआत थी और इसके लिए मैं उनकी बहुत अहसानमंद हूं।'

पढ़ें: रणबीर के साथ डांस करते हुए टूटे जैकलीन के 2 लाख रुपए के सैंडिल

किक के बाद जैकलीन अब 13 फरवरी से रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ 'रॉय' फिल्म में नजर आएंगी।

पढ़ें: दो दिन तक होटल में बंद रहीं जैकलीन