विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकलिन फर्नांडिस अब दिखेंगी टीवी पर, इस पॉपुलर रियलिटी शो की बनीं जज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 05 Jun 2016 01:16 PM (IST)

जैकलिन फर्नांडिस के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। वो जल्‍द ही टीवी पर डेब्‍यू करने जा रही हैं और एक पॉपुलर रियलिटी शो में जज की कुर्सी पर नजर आएंगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। समय के साथ बड़े और छोटे पर्दे के बीच की खाई बहुत हद तक कम हो गई है। बल्कि मौजूदा हालात को देखते हुए अगर ये कहें कि अब हर फिल्मी सितारा टीवी पर आने को बेकरार है तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। ऐसे में खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस भी पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' से टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो में वो जज की कुर्सी पर बैठी नजर आएंगी।

मिलिए पाकिस्तान की पूनम पांडे से, जो आने वाली हैं 'बिग बॉस' के घर में

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जैकलिन ने शुक्रवार को इस शो के लिए प्रोमो शूट किया। 'झलक दिखला जा' के पिछले सीजन में गणेश हेगड़े, करण जौहर, लॉरेन गोट्टलिब के साथ शाहिद कपूर जज की भूमिका में नजर आए थे। इस बार के सीजन में जैकलिन ने शाहिद को रिप्लेस कर दिया है।वहीं सूत्रों के मुताबिक, लॉरेन भी इस बार इस शो का हिस्सा नहीं होंगी, जबकि गणेश हेगड़े और करण जौहर की वापसी हो सकती है।

अब दीपिका ने साइन की ऐसी फिल्म, टूट सकता है बॉलीवुड प्रेमियों का दिल

अगले महीने से 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की जगह 'झलक दिखला जा' का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। कंटेस्टेंट के तौर पर इस बार करिश्मा तन्ना, शक्ति अरोड़ा, अर्जुन बिजलानी, सिद्धार्थ निगम, सोनाली राउत और हेली शाह जैसे सितारे अपने डांस का हुनर दिखाने वाले हैं। 'बिग बॉस' विनर गौतम गुलाटी और स्पंदन चतुर्वेदी को भी एप्रोच किए जाने की खबर है, मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।