विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपने देखा ऐश्वर्या राय बच्चन की 'जज्बा' का मोशन पोस्टर?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 16 Aug 2015 09:14 AM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाला था लेकिन कुछ परेशानियों के चलते इसे 27 अगस्त तक टाल दिया गया है। बेशक फैंस को थोड़ी निराशा हुई लेकिन फिल्म की टीम ने फैंस की निराशा को कुछ करते इसका मोशन पोस्टर

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाला था लेकिन कुछ परेशानियों के चलते इसे 27 अगस्त तक टाल दिया गया है।

ऐश्वर्या की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर 27 अगस्त को होगा रिलीज

बेशक फैंस को थोड़ी निराशा हुई लेकिन फिल्म की टीम ने फैंस की निराशा को कुछ करते इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने 69वें स्वतंत्रता दिवस पर ये मोशन पोस्टर ट्विटर पर रिलीज किया।

इस पोस्टर में ऐश्वर्या भागती हुईं दिख रही हैं जिनका पीछा कर रहे हैं इरफान खान। फिल्म में ऐश्वर्या एक वकील के रोल में हैं जबकि इरफान एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं।

पोस्टर में पुलिस की गाड़ियां, डॉग स्क्वाड और कई पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। इसमें एक घड़ी दिख रही है जिससे साफ है फिल्म में वक्त का खेल दिखाया जाएगा। बैकग्राउंड में पुलिस की गाड़ी के साइरन सुनाई दे रहे हैं।

फिल्म में अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी की भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।

अमजद खान की जिंदगी पर किताब लिखेंगे उनके बेटे शादाब