विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, 'जज्‍बा' का नया जबरदस्‍त पार्टी सॉन्‍ग आपको झूमने पर कर देगा मजबूर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Sep 2015 06:22 PM (IST)

ऐश्‍वर्या राय की कमबैक फिल्‍म 'जज्‍बा' में एक धमाकेदार पार्टी सॉन्‍ग 'आज रात का सीन' भी है, जो उनके फैंस के बीच काफी हिट साबित हो सकता है। जी हां, 'बंदेया' और 'कहानियां' के बाद इस फिल्‍म से यह तीसरा सॉन्‍ग भी रिलीज कर दिया गया है, जो आपको झूमने

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म 'जज्बा' में एक धमाकेदार पार्टी सॉन्ग 'आज रात का सीन' भी है, जो उनके फैंस के बीच काफी हिट साबित हो सकता है। जी हां, 'बंदेया' और 'कहानियां' के बाद इस फिल्म से यह तीसरा सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

फिल्म 'जज्बा' के निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर इसका लिंक शेयर किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। इसके दो सॉन्ग बिल्कुल अलग मूड के हैं। मगर रैप सिंगर बादशाह की मस्त आवाज में यह तीसरा सॉन्ग वाकई में हर पार्टी में छाने वाला वाला है। श्रद्धा पंडित ने बखूबी उनका साथ निभाया है।

पाक एक्ट्रेस वीना मलिक दोबारा बनीं मां, दिया बेटी को जन्म

बादशाह ने अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के लिए भी एक रैप सॉन्ग गाया है। वो हनी सिंह के बाद लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। खैर, आप फिलहाल फिल्म 'जज्बा' के इस पार्टी सॉन्ग का आनंद उठाइए। इसमें ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं। उनकी यह फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।