विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक एक्‍ट्रेस वीना मलिक दोबारा बनीं मां, दिया बेटी को जन्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Sep 2015 02:05 PM (IST)

पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस वीना मलिक दोबारा मां बन गई हैं। जी हां, उन्‍होंने अमेरिका के वर्जीनिया में इस बार एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया है। वो पहले से ही एक साल के बेटे की मां हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक दोबारा मां बन गई हैं। जी हां, उन्होंने अमेरिका के वर्जीनिया में इस बार एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वो पहले से ही एक साल के बेटे की मां हैं। उसके जन्म के ठीक एक साल बाद वीना मलिक को यह बेटी हुई है।

अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे हैं ये अनोखा शो, फर्स्ट लुक हुआ जारी

उन्होंने और उनके पति असद बशीर खान ने ट्विटर पर यह खुशखबरी साझा की है। साथ ही अपनी बेटी की तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वीना अस्पताल में अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं।

दोनों ने अपनी बेटी का नाम अमाल असद खान रखा है। उसकी एक प्यारी तस्वीर ये भी रही।

आपको बता दें कि दोनों के बेटे का नाम अवराम है। उन्होंने 25 दिसंबर, 2013 को निकाह किया था। वीना के पति दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। दोनों अपने घर इस नन्ही परी के आने से बहुत खुश हैं।

एशा देओल को रिप्लेस कर नेहा धूपिया बनीं इस रियलिटी शो की नई जज