विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशा देओल को रिप्‍लेस कर नेहा धूपिया बनीं इस रियलिटी शो की नई जज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Sep 2015 12:28 PM (IST)

हाल ही खबर आई थी कि पैसों से जुड़े मुद्दों को लेकर एशा देओल ने रियलिटी शो 'रोडिज एक्‍स 3' की जज की कुर्सी छोड़ दी है। अब खबर है कि नेहा धूपिया उन्‍हें रिप्‍लेस कर इस शो की नई जज बन गई हैं

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही खबर आई थी कि पैसों से जुड़े मुद्दों को लेकर एशा देओल ने रियलिटी शो 'रोडिज एक्स 3' की जज की कुर्सी छोड़ दी है। अब खबर है कि नेहा धूपिया उन्हें रिप्लेस कर इस शो की नई जज बन गई हैं और वो इस शो का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित भी हैं।

'फुकरे' एक्टर वरुण शर्मा का ये सपना इतनी जल्दी हो गया सच

नेहा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि युवाओं को प्रभावित करने और उनसे प्रभावित होने को लेकर वो इस शो का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वो युवाओं के बीच यह विचार लेकर जाएंगी कि खुद पर यकीन करो और अपने सपनों को लेकर कभी हार मत मानो।

इस बार ट्विटर पर ऋषि से भिड़े केआरके, किए भद्दे कमेंट्स

इस बीच, हेमा मालिनी ने ट्वीट कर एशा देओल को अपनी पहली फीमेल जज चुनने के लिए एमटीवी का शुक्रिया अदा किया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने फैंस को यह भी कहा है कि आप सभी एमटीवी रोडिज में एशा को मिस करने वाले हैं।