विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार ट्विटर पर ऋषि से भिड़े केआरके, किए भद्दे कमेंट्स

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Sep 2015 11:57 AM (IST)

ऋषि कपूर और कमाल आर खान दोनों ऐसी शख्सियत हैं, जो ट्विटर पर काफी सक्रिय नजर आते हैं और अपनी टिप्‍पणियों की वजह से कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ऋषि कपूर और कमाल आर खान दोनों ऐसी शख्सियत हैं, जो ट्विटर पर काफी सक्रिय नजर आते हैं और अपनी टिप्पणियों की वजह से कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं। मगर इस बार दोनों का ट्विटर पर एक दूसरे से ही आमना-सामना हो गया और बात इतनी आगे बढ़ गई कि ऋषि कपूर को ट्विटर से केआरके की शिकायत करनी पड़ी।

फिल्म रिव्यूः किस किसको प्यार करूं (2 स्टार)

वैसे शुरुआत कई बॉलीवुड सितारों को लेकर भद्दी टिप्पणियां करने वाले केआरके ने ही की। उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर डाले। ये ट्वीट्स इतने भद्दे हैं कि आपको इस बारे में बता भी नहीं सकते। केआरके ने काफी गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। ऋषि कपूर ने भी इसे काफी गंभीरता से लिया और केआरके को ब्लॉक करते हुए ट्विटर से उनका अकाउंट बंद करने की शिकायत कर दी। मगर केआरके के ट्वीट्स जारी हैं।

ये रहे ऋषि कपूर और केआरके द्वारा किए गए कुछ ट्वीट्स।

केआरके ने रणबीर को लेकर भी ऋषि कपूर को निशाना बनाया है। ये रहा उनका एक ट्वीट।

वैसे दोनों ही कई बार अपने ट्वीट्स को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। खास ताैर से केआरके तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कई बॉलीवुड सितारों को निशाना बना चुके हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप पर काफी भद्दी टिप्पणियां की थी।

'फुकरे' एक्टर वरुण शर्मा का सपना इतनी जल्दी हो गया सच