विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : 'रॉकी हैंडसम' के नए गाने में हॉट अंदाज में दिखीं 'बिग बॉस 9' की नोरा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 17 Feb 2016 06:14 PM (IST)

जॉन अब्राहम की एक्शन से भरपूर नई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट नोरा फतेही थिरकती नजर आ रही हैं और सेक्सी ड्रेसेज में काफी हॉट लग रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम और श्रुति हासन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे और फिल्म होगी 'रॉकी हैंडसम'। इसमें जॉन एक बार फिर गैंगस्टर का रोल निभाएंगे। बुधवार को इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया। यह गाना एक डिस्कोथेक में फिल्माया गया है। इसमें रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट नोरा फतेही नजर आ रही हैं और वो काफी हॉट लग रही हैं। वहीं जॉन अपने पारंपरिक एक्शन हीरो लुक में हैं।

बीते कुछ दिनों में फिल्म के अलग-अलग पोस्टर जारी किए गए हैं। हालिया एक पोस्टर में जॉन अपने हाथ में एक गन थामे नजर आए थे। जॉन के इस पोस्टर को खासा पसंद भी किया गया था। इस फिल्म में श्रुति हासन भी हैं, मगर उन्होंने मेकर्स से गुजारिश की है कि उनका नाम स्पेशल एपियरेंस के तौर पर शामिल किया जाए।

भूषण कुमार की 'फेरारी' पर लड़ पड़े जैकलीन फर्नांडिस और सूरज पंचोली

इससे पहले जॉन और श्रुति कॉमेडी फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आए थे। तो फिलहाल 'रॉकी हैंडसम' के इस नए गाने का लुत्फ उठाइए। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली है। आपको बताते चलें कि नोरा फतेही इन दिनों 'बिग बॉस 9' के विनर गौतम गुलाटी को डेट कर रही हैं।