विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सल्लू के साथ जोड़ी बनाने को बेकरार जूही

By Edited By:
Published: Thu, 13 Feb 2014 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2014 08:25 AM (IST)

अपने दौर में आमिर खान और शाहरुख खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम हिट जोड़ी बनाने वाली अभिनेत्री जूही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपने दौर में आमिर खान और शाहरुख खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम हिट जोड़ी बनाने वाली अभिनेत्री जूही चावला बॉलीवुड के दबंग खान के साथ अब तक सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आईं हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वह किसी न किसी दिन सलमान खान के साथ फिल्म में अपनी जोड़ी जरूर बनाएंगी।

पढ़ें : खान तिकड़ी के बारे में जूही ने ये क्या बोल डाला?

जूही ने अपनी फिल्म 'गुलाब गैंग' के प्रचार के दौरान कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही सलमान के साथ काम करुंगी। साथ ही उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'सलमान मेरे साथ काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि इन वर्षो में वह खाली नहीं हैं। भले ही जूही और सलमान कुछ फिल्मों में जरूर नजर आएं हैं, लेकिन दोनों ने कभी जोड़े के रूप में अभिनय नहीं किया है।

माधुरी के साथ काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मैं माधुरी दीक्षित के साथ काम करुंगी, लेकिन ऐसा मौका आया और मैं बहुत खुश हूं। गौरतलब है कि 'गुलाब गैंग' फिल्म में पहली बार जूही और माधुरी एक साथ काम कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।