विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों में काजोल का कमबैक, बनेंगी माफिया

By Edited By:
Updated: Tue, 05 Aug 2014 09:16 AM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्मों में वापसी की खबरों के बाद ये चर्चा तेज है कि काजोल भी जल्द ही फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। लेकिन इस बार काजोल छुई-मुई अ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्मों में वापसी की खबरों के बाद ये चर्चा तेज है कि काजोल भी जल्द ही फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। लेकिन इस बार काजोल छुई-मुई अदाकारा की भूमिका नहीं निभाएंगी, बल्कि एक स्ट्रांग रोल में नजर आएंगी। जी हां काजोल अपनी अगली फिल्म में ढिशुम-ढिशुम करती दिखाई देंगी।

सूत्रों ने बताया कि, काजोल की फिल्म का निर्देशन अजय देवगन करेंगे और इस फिल्म में वे डॉन बनकर हत्यारों से लड़ाई करेंगी। यही नहीं काजोल एक विधवा माफिया बनेंगी। ये फिल्म एक डच शो पिनोजा का अनुकरण होगी। फिल्म में काजोल कानून को हाथों में लेकर अपने पति की हत्या का बदला लेंगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि काजोल ने कभी इस तरह का किरदार नहीं निभाया है। फिल्म गुप्त में वे नेगेटिव रोल में थीं लेकिन अधिकतर फिल्मों में वे चुलबुली, रोमांटिक अंजली का रोल निभाती आईं हैं।

पढ़ें : काजोल-कंगना आमने-सामने

पढ़ें : जब काजोल को आया रोना