विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्विजय सिंह की शादी में सनी लियोन के स्ट्रिप शो के एक करोड़ देंगे ये!

By Edited By:
Updated: Sun, 04 May 2014 02:05 PM (IST)

मुंबई। अपने विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर अभिनेता कमाल रशीद खान यानी केआरके ने एक और विवादास्पद बयान दिया है। केआरके ने बयान दिया कि सनी लियोन अगर का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपने विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर अभिनेता कमाल रशीद खान यानी केआरके ने एक और विवादास्पद बयान दिया है। केआरके ने बयान दिया कि सनी लियोन अगर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की शादी में स्ट्रिप शो करें तो वे कांग्रेस के पार्टी फंड में एक करोड़ रुपए देने को तैयार हैं। केआरके के इस बयान से खफा होकर सनी लियोन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही हैं।

केआरके ने यह बयान दिग्विजय सिंह और पत्रकार अमृता राय के रिलेशिनशिप का खुलासा होने के बाद दिया था। केआरके ने ट्वीट किया, 'मैं दिग्विजय जी से निवेदन करूंगा कि वे अपनी शादी के समारोह में सनी लियोन का स्ट्रिप शो रखें और मैं कांग्रेस के पार्टी फंड में एक करोड़ रुपए दूंगा।'

इस ट्वीट के बाद सनी लियोन के वकील रिजवान सिद्दीकी ने इस बात पर हैरानी जताई कि केआरके के खिलाफ पहले से एक एफआईआर है, फिर भी वो इस तरह के बयान देने की हिम्मत जुटा रहे हैं। सिद्दीकी ने बताया कि केआरके के खिलाफ पुलिस में ताजा शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पिछली शिकायत पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। अगर पुलिस फिर से लापरवाही दिखाएगी तो हम उनके खिलाफ भी शिकायत करेंगे।

पढ़ें: सनी लियोन के सेक्स वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

पढ़ें: दो साल पुरानी हैं सनी लियोन की ये स्ट्रिप डांस की तस्वीरें