विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए क्‍यों, 'सिमरन' के लिए कंगना रनोट चलीं अमेरिका

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 28 Aug 2016 04:41 PM (IST)

हंसल मेहता के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्‍म के लिए कंगना रनोट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, पीटीआई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट अमेरिका पहुंच चुकी हैं, जहां वह अपनी आने वाली फिल्म 'सिमरन' के लिए अपने रोल की तैयारी कर रही हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में कंगना एक गुजराती एनआरआइ लड़की की भूमिका निभा रही हैं।

रणवीर सिंह ने परदेस में गाया 'परदेसी परदेसी जाना नहीं', देखें मजेदार वीडियो

सूत्रों ने बताया, 'वह हंसल मेहता और 'सिमरन' की टीम के साथ अपना रेकी और वर्कशॉप सेशन कर रही हैं। वह फिलहाल अटलांटा में हैं।' 'सिमरन' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो काफी महत्वाकांक्षी है और वह अपराध की दुनिया में चली जाती है। सूत्रों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग सितंबर अंत से शुरू होगी।

सुष्मिता ने अपनी क्यूट बेटी का मनाया बर्थडे, खुद भी बन गईं बच्ची, देखें वीडियो

30 साल की कंगना रनोट इसके पहले 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न', 'गैंगेस्टर', 'फैशन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे दिखा चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'रंगून' भी शामिल है। यह विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित है और इसमें सैफ अली खान व शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।