विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनोट पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, वीडियो हुआ वायरल

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 15 Aug 2016 08:49 PM (IST)

कंगना रनोट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंगना रनोट ने एक गाना लॉन्च किया है, जिसमें वो देशभक्ति के रंग में रंगीं नजर आ रही हैं। Love Your Country नाम के इस तीन मिनट के गाने में सिद्धार्थ शर्मा, पीयूष वास्निक और यश चौहान ने अपनी आवाज दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आई कंगना रनौट की स्वच्छता पर बनी फिल्म

गाने में कंगना ने भारत की रक्षा में लगी तीनों फोर्स का शुक्रिया अदा किया, जिसमें एयरफोर्स, आर्मी और मरीन शामिल हैं। गाने में सामाज से जुड़े मुद्दे जैसे रेप, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज जैसे बातें की गई हैं। गाने में कंगना के साथ आम लोग भी नजर आ रहे हैं।

इतना गुस्सा! रितिक रोशन की फिल्म तक नहीं देखना चाहतीं कंगना रनौट

गाने में कंगना के हाथ में तिरंगा झण्डा देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए भी एक वीडियो शूट किया था। वीडियो में कंगना को धन की देवी लक्ष्मी दिखाया गया है।

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा देशभक्ति का रंग, देखें तस्वीरें