विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनोत ने अपने कमाई की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 11 Dec 2016 04:52 PM (IST)

ब्लैंडर्स प्राइड फैशन शो में पहुंची कंगना रनोत ने फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ाने वाली चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए बेहद तल्ख जवाब दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि कंगना रनौत ने अपनी फिल्म के लिए फीस बढ़ा दी है और अब वो बॉलीवुड की खबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। इस सवाल के जवाब में कंगना ने बड़े ही तीखे लफ्जो में अपनी प्रतिक्रिया दी।

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया 'बेफिक्रे' का जादू

कंगना ने कहा,'मैं अपनी फिल्मों के लिए कितना पैसा लेती हूं इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ मेरे मतलब की बात है।' दरअसल ऐसी खबरें आ रही थीं कि कंगना ने अपने फिल्मों के लिए रेट 15 करोड़ रुपए तक बढ़ा दिए हैं। जिससे प्रोड्यूसर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शाहरुख खान, माहिरा संग गुपचप कर रहे हैं 'रईस' की शूटिंग!

बता दें कंगना से पहले दीपिका वो एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए फीस बढ़ा दी। दीपिका ने संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' के लिए 12 करोड़ चार्ज किए हैं। गौरतलब है कि कंगना के अभी तीन प्रोजेक्ट लाइन में हैं। उनकी आने वाली फिल्म में 'रंगून', हंसल मेहता निर्देशित 'सिमरन' और केतन मेहता निर्देशित 'रानी लक्ष्मी बाई' शामिल हैं।