विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनौत ने खोला राज, क्यों हैं छोड़कर चले जाते ब्वॉयफ्रेंड!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Sun, 02 Oct 2016 10:08 AM (IST)

कंगना विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून में फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। वहीं हंसल मेहता की फिल्म सिमरन में वो टाइटल रोल में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत प्रोफेशनल फ्रंट पर भले ही कामयाब हों, मगर उनकी निजी जिंदगी बेहद खाली है। ऐसा कोई नहीं है, जिसके कंधे पर सिर रखकर कंगना अपने दिल की बात कह सकें। अपनी सूनी लव लाइफ की दास्तां कंगना ने खुद बयां की है।

शनिवार को कंगना ने चेतन भगत के नए नॉवल वन इंडियन गर्ल को मुंबई में लांच किया। ये नॉवल की नायिका एक ऐसी शहरी लड़की है, जो करियर में तो काफी कामयाब है, लेकिन उसे सच्चा प्यार नहीं मिला है। कंगना खुद को इस नायिका के बेहद करीब पाती हैं। कंगना ने पूरी बेबाकी से अपने सिंगल होने की वजह सबसे सामने रखी। कंगना ने कहा, कि मर्द और उनके ब्वॉयफ्रेंड उनकी सफलता से जलते थे। वो जैसे-जैसे सफल होती गईं, ब्वॉयफ्रेंड इंसिक्योर होते गए और रिश्ते टूट गए। आज सफलता उनके कदम चूमती है, मगर बाहों में भरने के लिए कोई नहीं है।

बाहुबली की शोहरत की एक और मिसाल, वैक्स म्यूजियम में लगेगी स्टेच्यू

बॉलीवुड में कामयाब होने से काफी पहले कंगना आदित्य पंचोली की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानी जाती थीं। इसके बाद उनका नाम अध्ययन सुमन से जुड़ा, लेकिन कंगना की लव लाइफ सूनी रही है। करियर की बात करें, तो कंगना आज की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने अपने लिए अलग जगह बनाई है।

सलमान खान पर अब इस बॉलीवुड सिंगर ने बोला हमला, देशभक्ति पर उठाया सवाल

कंगना विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून में फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। वहीं हंसल मेहता की फिल्म सिमरन में वो टाइटल रोल में हैं। खबरें ये भी आ चुकी हैं, कि कंगना ने चेतन के इस नॉवल के फिल्म अडेप्टेशन में लीड रोल निभाने की ख्वाहिश जाहिर की है।

बर्थडे स्पेशल: 'आशा पारेख' नशीली आंखों पर हजारों दिल फिदा