विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म में साथ दिखेंगे सैफ, शाहिद और कंगना

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 27 May 2015 01:07 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 02:08 PM (IST)

'हैदर' की जबरदस्त सक्सेस के बाद विशाल भारद्वाज एक बार फिर से शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म बनाने जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'हैदर' की जबरदस्त सक्सेस के बाद विशाल भारद्वाज एक बार फिर से शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म दूसरे विश्व युद्ध पर आधारित है, जिसका नाम 'रंगून' रखा गया है।

पॉर्न फिल्म बनाने की खबर पर राम गोपाल वर्मा भड़के, दी सफाई

फिल्म में शाहिद के अलावा कंगना रनोट और सैफ अली खान भी होंगे। खबर है कि विशाल भारद्वाज पिछले 7 सालों से इस फिल्म को बनाना चाहते हैं। फिल्म एक लव-ट्राइएंगल होगी।

विशाल इस फिल्म को बनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'ये मेरी सबसे महंगी और म्यूजिकल फिल्म होगी।'

फिल्म के सब्जेक्ट के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, 'अगर आप मणिपुर में इम्फाल के कब्रिस्तान जाएंगे तो आपको वहां बहुत सारे नौजवान सैनिकों की कब्रें दिखेंगी, जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में अपने आप को न्योछावर कर दिया था। विडंबना है कि भारतीय लोग भारतीयों की ही हत्या कर रहे थे क्योंकि उनमें से कुछ सैनिक रंगून में सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी के खिलाफ ब्रिटिश आर्मी के लिए लड़ रहे थे।'

ये क्या...रेखा ने नाराज होकर छोड़ी कट्रीना की फिल्म, तब्बू को मिली!

फिल्म की कास्टिंग के बारे में विशाल ने कहा, 'मैं सैफ और शाहिद के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।'

कंगना से वो पिछले दिनों पैरिस में मिले थे और तभी दोनों ने साथ काम करने की इच्छा जताई थी। विशाल ने बताया, 'उन्होंने मुझे सबसे महंगी वाइन पिलाई थी और मैं अब भी नशे में हूं।' इसके बाद वो हंसते हुए कहते हैं, 'वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उस रात भी हमने साथ काम करने की बात की थी। उस वक्त मैं अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर पक्का नहीं था। रंगून के लिए वो हमेशा से मेरी पहली पसंद थी लेकिन जब तब मैं उन्हें ये फिल्म ऑफर नहीं करता तब तक उनसे इस बारे में बात नहीं करना चाहता था। क्योंकि मुझे डर था कि किसी की नजर न लग जाए।'

मिथुन दा ने अपने बेटे की हीरोइन को बनाकर खिलाई 'चिकन बिरयानी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।