विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉर्न फिल्‍म बनाने की खबर पर राम गोपाल वर्मा भड़के, दी सफाई

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 27 May 2015 02:41 PM (IST)

हाल ही में खबर आई थी कि राम गोपाल वर्मा 26 साल पॉर्न स्‍टार टोरी ब्‍लैक के साथ एक पॉर्न फिल्‍म बनाने की योजना बना रहे हैं। इसी खबर पर आज उन्‍होंने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा कि वो कोई पॉर्न फिल्‍म नहीं बना रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि राम गोपाल वर्मा 26 साल पॉर्न स्टार टोरी ब्लैक के साथ एक पॉर्न फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इसी खबर पर आज उन्होंने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा कि वो कोई पॉर्न फिल्म नहीं बना रहे हैं।

वरुण ने परफॉर्मेंस के दौरान की ये हरकत, श्रद्धा को आया गुस्सा!

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, पहले खबर आई थी कि राम गोपाल वर्मा अब अपने करियर में कुछ धमाका करना चाहते हैं और इसीलिए वो एक पॉर्न फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। चर्चा तो यहां तक हुई थी कि उन्होंने 26 साल की पॉर्न स्टार टोरी ब्लैक को भी साइन कर लिया है।

मिथुन दा ने अपने बेटे की हीरोइन के लिए बनाई चिकन बिरयानी

चूंकि भारत में इसी तरह की फिल्मों पर प्रतिबंध है, इसलिए राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म को अमेरिका में फिल्माए जाने की खबर भी सामने आई थी। इस वेबसाइट के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा की काफी दिनों से इच्छा थी कि वो ऐसी ही कोई फिल्म बनाएं। वो यह फिल्म सितंबर में शुरू कर सकते हैं, तब तक उनकी कई भाषाओं में बनने वाली फिल्म 'किलिंग वीरप्पन' का काम भी पूरा हो जाएगा।

ट्विटर पर शाहिद के फॉलोअर्स हुए 6 मिलियन, सलमान से अब भी पीछे

कहा जा रहा था कि राम गोपाल वर्मा की तमन्ना है कि इसे भारत में भी प्रदर्शित किया जाए। हैदराबाद के लांबा, ताराकर्मा और अंजलि जैसे एकल सिनेमाघर तो ऐसी ही फिल्मों के लिए मशहूर हैं। हालांकि इस तरह की खबर को देखकर वह भड़क गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है 'पत्रकार बिना पूछे कुछ भी लिख देते हैं। मेरी टोरी ब्लैक के साथ फिल्म बनाने की खबर पूरी तरह से फर्जी है। इतनी तमीज तो पत्रकार में होना चाहिए कि वे एक बार बात तो कर ले।'