यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए कैसा होगा कंगना रनौत का मिस्टर परफेक्ट?
काफी समय से कंगना रनौत के सिंगल स्टेटस को लेकर चर्चा होती रही है। आखिरकार अभिनेत्री ने अपने जीवन साथी की पसंद से पर्दा उठा ही दिया है। कंगना ने कहा कि वे अब बहुत सोच समझकर अपना लाइफ पार्टनर चुनेंगी।

मुंबई। काफी समय से कंगना रनौत के सिंगल स्टेटस को लेकर चर्चा होती रही है। आखिरकार अभिनेत्री ने अपने जीवन साथी की पसंद से पर्दा उठा ही दिया है। कंगना ने कहा कि वे अब बहुत सोच समझकर अपना लाइफ पार्टनर चुनेंगी।
पढ़ें : यहां भी पहुंच गईं कंगना
कंगना ने अपनी आगामी फिल्म क्वीन के प्रमोशन के एक इवेंट के दौरान अपने मिस्टर परफेक्ट के राज खोले। कंगना ने बताया ,'मुझे एक ऐसा जीवन साथी चाहिए जो दुनियादारी से परे हो, जो अपने लक्ष्यों को लेकर सुदृढ़ रहे लेकिन उसके मेरे जैसा अंदर बचपना भी हो। मैं अब किसी मिस्टर रॉन्ग के साथ जुड़ना नहीं चाहती हूं।'
पढ़ें : पढ़ाई लिखाई कर रही हैं कंगना
उन्होंने कहा कि शादी उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य नहीं है। आपको बता दें कि दो साल पहले कंगना रनौत के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं। कंगना ने मजाक में कहा, मेरे किसी के साथ नाम जुड़े दो साल हो गए। इससे तो मैं बहुत बोरिंग मानी जाऊंगी।
कंगना का मानना है कि लड़कियों को छोटी उम्र में शादी नहीं करनी चाहिए। उन्हें खूब पढ़ना लिखना चाहिए। उनके जीवन का लक्ष्य कुछ कर दिखाने का होना चाहिए। लड़कियों को खूब पैसे कमाना चाहिए। कंगना ने कहा कि जब आप प्रसिद्ध हो जाते हैं तो आपको सब अनुसरण करने लगता है। इसलिए खुद को सबसे अलग बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

