विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीस साल की कंगना बनेंगी 80 साल की तेजू , ऐसी होगी फिल्म

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 02:15 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 17 Sep 2017 02:07 PM (GMT+05:30)

कंगना इन दिनों झाँसी की रानी के जीवन पर बन रही फिल्म मणिकर्णिका में काम कर रही हैं। उनके फिल्म ...और पढ़ें

तीस साल की कंगना बनेंगी 80 साल की तेजू , ऐसी होगी फिल्म
तीस साल की कंगना बनेंगी 80 साल की तेजू , ऐसी होगी फिल्म

मुंबई।  करीब तीन महीने पहले ही ये ख़बर आ गई थी कि कंगना रनौत बड़े परदे पर अस्सी साल की बूढ़ी औरत का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को लेकर कंगना इन दिनों बहुत उत्साहित हैं और बताया है कि वो बच्चों के साथ धमा-चौकड़ी मचाने को तैयार हैं। 

लगता है अब बॉलीवुड में अपनी उम्र से ज़्यादा का किरदार निभाने के ट्रेंड जोर पकड़ने वाला है। अमिताभ बच्चन के 102 और ऋषि कपूर के 75 साल की उम्र का किरदार निभाने के बाद अब कंगना रनौत खुद को डायरेक्ट करते हुए 80 साल की बूढ़ी महिला के रूप नज़र आएंगी। फिल्म का नाम तेजू है, जिसे कंगना ख़ुद ही डायरेक्ट करेंगी। कुछ समय पहले ही कंगना ने कहा था कि अब वो दूसरे के निर्देशन में काम नहीं करेंगी। दरअसल ये कहानी एक ऐसी बुजुर्ग महिला की है जो अपनी लाइफ खुलकर जीना चाहती है और ' कब्र में पैर ' होने के बावजूद दुनिया से रुख़सत होने की कोई ख़्वाहिश नहीं रखती। ख़बर ये भी है कि बच्चों की इस फिल्म में वो 'चुड़ैल बुढ़िया ' का रोल निभाएंगी। फिल्म हिमालय की वादियों में शूट की जायेगी। कंगना इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद ही लिख रही है। कहानी में उनके जीवन के कई पहलू होंगे। कंगना का बचपन उनके ग्रैंड पैरेंट्स के साथ बीता है और उन्हें बुजुर्गों के जीवन और एक उम्र के बाद उनको इग्नोर किये जाने का एहसास भी है।

यह भी पढ़ें: सिमरन विवाद पर अब भड़के हंसल मेहता, मामला कंगना के क्रेडिट का

फिल्म सिमरन के प्रमोशन के दौरान कंगना ने इंटरव्यू में कंगना ने बताया है कि एक बार उनकी फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झाँसी का काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद ही वो अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू शुरू करेंगी। कंगना कहती हैं कि बच्चों से काम करवाना कठिन काम लगता है और इसके लिए काफी पेशेंस चाहिए।

कंगना इन दिनों झाँसी की रानी के जीवन पर बन रही फिल्म मणिकर्णिका में काम कर रही हैं। उनके फिल्म तेजू , कंगना के बनाई प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्मस के बैनर पर लॉन्च होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।