विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: बुरी तरह फ्लॉप हुई रंगून को लेकर कंगना की है ऐसी सोच

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 03:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 03:17 PM (IST)

बता दें कि कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली केतन मेहता की फिल्म में काम कर रही थीं लेकिन ...और पढ़ें

Exclusive: बुरी तरह फ्लॉप हुई रंगून को लेकर कंगना की है ऐसी सोच
Exclusive: बुरी तरह फ्लॉप हुई रंगून को लेकर कंगना की है ऐसी सोच

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कंगना रनौत ने विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून पर बड़ा भरोसा जताया था लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई तो अब वो निराशा व्यक्त कर रही हैं।

मुंबई में मंगलवार को एक इवेंट में आई कंगना ने माना कि फिल्म 'रंगून' को मनचाही सफलता नहीं मिल पाने से उन्हें निराशा हुई है। कंगना कहती है,"मेरा पिछला वर्ष बहुत व्यस्त था। मेरी रिलीज़ हुई फिल्म 'रंगून' को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसा हमने सोचा था। यह निराशाजनक था लेकिन कोई बात नहीं अब मैं एक और बड़ी फिल्म पर काम कर रही हूं। जिसका नाम है 'मणिकर्णिका' हम जल्द ही उस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।" इस मौके पर कंगना ने बताया कि "इस बार का जन्मदिन मैंने अपने घर पर मनाया। मेरी माँ ने मेरे लिए अपने हाथ से लड्डू बनाये थे।" देश के विकास में महिलाओं के योगदान पर कंगना ने कहा कि "मुझे उन लड़कियों पर गर्व है जो देश को आगे लेकर जा रही हैं । हम महिलाएं भी हिंदुस्तान के विकास में अहम योगदान देना चाहते है। हम उन चीजों में हिस्सा लेना चाहते हैं जिससे हमारे परिवार की बेहतरी हो।"

यह भी पढ़ें:Exclusive: सुनील ग्रोवर पर वादाखिलाफ़ी का आरोप, शो करने नहीं जाएंगे अहमदाबाद 

बता दें कि कंगना रनौत पहले झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली केतन मेहता की फिल्म में काम कर रही थीं लेकिन फिल्म से केतन मेहता अलग हो गए तो उन्होंने 'मणिकर्णिका' नाम से फिल्म शुरू की है। मणिकर्णिका , लक्ष्मीबाई का असली नाम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।