विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म डेब्यू के लिए 'कॉमेडी नाइट्स' को भूले कपिल

By Edited By:
Updated: Mon, 24 Feb 2014 08:54 AM (IST)

जिस टीवी शो ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया है लगता है कपिल उससे अब ऊब चुके हैं। खबर आ रही है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जिस टीवी शो ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया है लगता है कपिल उससे अब ऊब चुके हैं। खबर आ रही है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का टीवी पर प्रसारण कम कर दिया जाएगा। यानी जो शो हफ्ते में दो बार (शनि और रविवार) दिखाया जाता था वह अब केवल हफ्ते में एक ही बार दिखाया जाएगा।

पढ़ें : दोनों हाथों में लड्डू रखती हैं श्वेता

चर्चा कुछ ऐसी है कि कपिल अपने फिल्म डेब्यू की वजह से ऐसा कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि कपिल शो के एपिसोड कम कर रहे हैं। पहले हफ्ते में दो एपिसोड दिखाए जाते थे, लेकिन अब एक ही एपिसोड का प्रसारण होगा। आपको बता दें कि अप्रैल से कपिल की फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी। कपिल यश राज बैनर की फिल्म कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें अब वक्त कम मिलेगा। वे फिलहाल अपनी फिल्मी करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। इसलिए टीवी शूटिंग को मैनेज करना जरा मुश्किल हो रहा है।

पढ़ें : फिल्म डेब्यू करेंगे कपिल

कपिल ने किसी इंटरव्यू के दौरान कहा कि शो में हर पल दर्शकों को हंसाना पड़ता है, इसके लिए खास मेहनत की जरूरत है और फिल्म शूटिंग के साथ-साथ शो की 36 घंटे शूटिंग करना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए वे हफ्ते में बस एक ही एपिसोड के लिए शूटिंग करेंगे।