विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा ने सलमान खान के साथ पोस्‍ट की लास्‍ट एपिसोड की फोटो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Jul 2015 03:25 PM (IST)

हाल ही में बीमार होने की वजह से चर्चा में आए कपिल शर्मा ने टि्वटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा बीमार होने की वजह से अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से ब्रेक ले

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में बीमार होने की वजह से चर्चा में आए कपिल शर्मा ने टि्वटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा बीमार होने की वजह से अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से ब्रेक ले रहे हैं और ऐसे में उन्होंने इस शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग सलमान खान के साथ की है।

सनी देओल की यह फिल्म भी आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलों में फंसी

उन्होंने ट्वीट कर इसे बेस्ट एपिसोड करार दिया है। ये रहा उनका ट्वीट और सलमान खान के साथ उनकी फोटो।

कपिल शर्मा ने इससे पहले एक ट्वीट कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी और कहा था कि वह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से ब्रेक लेंगे। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जल्द इस शो में वापसी करने की भी बात कही है।

जैकी चैन की 'कुंग फू योगा' के लिए टाइगर श्रॉफ को किया गया एप्रोच

फिलहाल कपिल शर्मा ने इस शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग सलमान खान के साथ की है, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का प्रमोशन करने में जुटे हैं। उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। वैसे कपिल शर्मा भी जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनके अपने शो में नजर नहीं आने की खबर से फैंस परेशान हैं।