विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल का शो खिसका और नीचे, अब सुनील के शो आने की आहट तेज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 22 Apr 2017 04:58 PM (IST)

सबसे बड़ी उछाल सारेगामापा को मिली है जो छठे स्थान पर आ गया है। सब बड़ा झटका ये है मोहब्बतें ...और पढ़ें

कपिल का शो खिसका और नीचे, अब सुनील के शो आने की आहट तेज़
कपिल का शो खिसका और नीचे, अब सुनील के शो आने की आहट तेज़

मुंबई। आने वाले रविवार को कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरे हो जाएंगे। सेट पर इसका सेलिब्रेशन हो चुका है जिसमें कपिल के शो को ऊंचा मुकाम दिलाने वाले कॉमेडी के बड़े नाम गायब थे। चर्चा सुनील ग्रोवर के नया शो लेकर आने की तेज़ होती जा रही है और कपिल का शो है कि हर हफ़्ते नीचे जाता जा रहा है।

सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद उनको मनाने की काफी कोशिश की वो नहीं माने और अब ये ख़बर आ रही है कि जून में सुनील ग्रोवर अपना शो लेकर आ सकते हैं। शो में सुनील के साथ अली असगर , चन्दन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा भी शामिल हो सकती हैं। ये शो जिस चैनल पर आएगा उसको लेकर अभी सीक्रेसी बनाये रखी गई है। इस बीच कपिल शर्मा ने अपने शो के 100 एपिसोड पूरे होने का सेट पर सेलिब्रेशन मनाया और बताया जा रहा है कि उनके साथी कॉमेडियंस की गैरमौजूदगी के चलते ये जश्न फीका ही था।

यह भी पढ़ें: रणधीर कपूर ने बताया बेटी करिश्मा की दूसरी शादी का इरादा

उधर इस शो की रेटिंग लगातार गिरती जा रही हैं। पहले टॉप 5 और बाद में टॉप 10 से बाहर होने के बाद शो 12 वें स्थान पर पहुंच गया था और अब ये एक स्थान और नीचे आ गया है।बी ए आर सी डाटा के मुताबिक साढ़े पांच से साढ़े छह मिलियन इम्प्रेशन की औसत व्यूवरशिप रखने वाला कपिल का ये शो 4. 4 मिलियन इम्प्रेशन तक पहुंच गया है। कपिल की कॉमेडी को बच्चों की सिंगिंग ने सबसे बड़ा झटका दिया है। सारेगामापा लिटिल चैंप्स ने 4. 7 मिलियन इम्प्रेशन से बढ़ कर 5. 1 मिलियन इम्प्रेशन हासिल कर लिए हैं। इस बार की रेटिंग के मुताबिक नागिन 2 ने पहला और ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दूसरा स्थान बनाये रखा है लेकिन कुमकुम भाग्य तीसरे से खिसक कर चौथे स्थान पर आ गया है और उसकी जगह शक्ति अस्तित्व के एहसास की ने ले ली है।

यह भी पढ़ें: जस्टिन बीबर का 75000 का गोल्डन टिकट ऑटोरिक्शा ड्राईवर के बेटे को

पांचवे स्थान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है लेकिन सबसे बड़ी उछाल सारेगामापा को मिली है जो छठे स्थान पर आ गया है। सातवें पर इश्कबाज़ , आठवें पर कर्मफलदाता शनि , नवें पर उड़ान और दसवें पर ससुराल सिमर का है। सब बड़ा झटका ये है मोहब्बतें ( 11वें ) और साथ निभाना साथिया ( 14वें ) को लगा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।