विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, 'किस किसको प्‍यार करूं' के सेट पर कपिल शर्मा को

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 03 Sep 2015 11:07 AM (IST)

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी पहली फिल्‍म 'किस किसको प्‍यार करूं' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्‍म से वो बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाले हैं। यह भी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म है, जिसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है।

News Article Hero Image

मुंबई। कपिल शर्मा इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। यह भी एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। अब पूरी फिल्म लोगों को कैसी लगेगी, यह तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

आखिर लंदन में करने क्या वाले हैं अक्षय कुमार?

खैर, इस फिल्म के सेट से कपिल शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपनी एक को-स्टार सिमरन कौर मुंडी के साथ बहुत ही फनी लुक में नजर आ रहे हैं। ये ही है वो फनी तस्वीर।

दोनों की यह तस्वीर फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के आखिरी दिन की शूटिंग के दौरान की है। इसे देखकर तो यही लग रहा है कि दोनों शायद फैंसी ड्रेस कॉस्ट्यूम को लेकर कुछ कर रहे हैं। हमेशा हंसते-हंसाने वाले कपिल शर्मा जब चुप होते हैं, तब और भी ज्यादा फनी लगते हैं। उनकी यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है।