विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर लंदन में करने क्‍या वाले हैं अक्षय कुमार?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 03 Sep 2015 11:24 AM (IST)

फिल्‍मों की शूटिंग के दौरान एक्‍टर्स के बीच काफी अच्‍छी बॉन्डिंग हो ही जाती है। इन दिनों कुछ यही हाल अक्षय कुमार और उनकी फिल्‍म 'सिंह इज ब्लिंग' की एक्‍ट्रेस एमी जैक्‍सन के बीच देखने को मिल रहा है। यहां तक कि अक्षय कुमार को व्‍यक्तिगत तौर पर उनकी मदद

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक्टर्स के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो ही जाती है। इन दिनों कुछ यही हाल अक्षय कुमार और उनकी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की एक्ट्रेस एमी जैक्सन के बीच देखने को मिल रहा है। यहां तक कि अक्षय कुमार को व्यक्तिगत तौर पर उनकी मदद करते भी देखा गया है।

रितिक-सोनम का 'धीरे धीरे' सॉन्ग रिलीज, चलाया 'आशिकी' वाला जादू

जी हां, सुनने में आया है कि एक गाने में एमी जैक्सन परफेक्ट दिखें, इसके लिए अक्षय कुमार ने उनकी काफी मदद की। यहां तक कि वो इस गाने में कौन सी ड्रेस पहनेंगी, इसका चयन भी खुद उन्होंने ही किया। खैर, वो इस वक्त फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शाहरुख ने इस फैन की डेटिंग में की मदद, पढ़ें पूरी स्टोरी

और अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, पर खबर है कि एमी जैक्सन ने भी लंदन की उड़ान भर ली है। अब ऐसे में चर्चा है कि आखिर वो इस वक्त वहां क्यों गई हैं। कहीं फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के प्रमोशनल शूट के लिए ताे वहां नहीं गई हैं। अक्षय कुमार भी वही हैं। खैर, अब असल बात क्या है, ये तो वो दोनों ही जानें।