विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण ने इम्तियाज से की थी आलिया की सिफारिश!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 29 Nov 2014 08:48 AM (IST)

फिल्म निर्माता करण जौहर ने बताया कि उन्होंने ही इम्तियाज अली से अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपनी फिल्म ‘हाइवे’ में लेने को कहा था। बकौल जौहर, 'फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में मुझे नए चेहरे चाहिए थे। इसलिए मैं आलिया, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अभिनय प्रतिभा को निखारने

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने बताया कि उन्होंने ही इम्तियाज अली से अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपनी फिल्म ‘हाइवे’ में लेने को कहा था। बकौल जौहर, 'फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में मुझे नए चेहरे चाहिए थे। इसलिए मैं आलिया, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अभिनय प्रतिभा को निखारने में ज्यादा मेहनत नहीं कर सका। मुझे खुशी है कि इम्तियाज ने आलिया को हाइवे में मौका दिया। मैंने ही उनसे अनुरोध किया था कि वो उन्हें फिल्म में ले। पहले इम्तियाज फिल्म की प्रमुख पात्र के रूप में आलिया की अभिनय क्षमता को लेकर आशंकित थे।’

आलिया ने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। आलिया की खुशी का जिक्र करते हुए जौहर ने कहा, 'उसने मुझे फोन करके बताया कि उसे हाइवे के लिए साइन कर लिया गया है। वो खुश थी क्योंकि वो फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रही थी। स्क्रिप्ट के हर पन्ने पर बस आलिया ही थी।’

पढ़ेंः क्या करण जौहर की अगली फिल्म में होंगे रणबीर और ऐश्वर्या?

पढ़ेंः सुलझ गए करण जौहर और काजोल के मतभेद!