विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उम्‍मीद ना थी करण जौहर 'झलक...' के सेट पर अनिल कपूर के साथ ये करेंगे

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 12:16 PM (IST)

अनिल कपूर को शो में देखकर करण जौहर काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने बीतें दिनों को याद किया, जब अनिल कपूर सुपर स्‍टार हुआ करते थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अनिल कपूर सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 9' में अपने हाल ही में शुरू हुए सीरियल '24' को प्रमोट करने पहुंचे। फिल्ममेकर करण जौहर इस शो के एक जज हैं। अनिल कपूर को शो में देखकर करण जौहर ने जो किया, उससे सब हैरान रह गए। उम्मीद नहीं थी कि करण जौहर 'झलक...' के सेट पर अनिल कपूर के साथ ऐसा भी कर सकते हैं।

खबर थी कि 'झलक दिखला जा 9' के पहले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट रितिक रोशन या अक्षय कुमार बन सकते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। रितिक की 'मोहनजो दारो' और अक्षय की 'रुस्तम' जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं। इस शो के पहले एपिसोड में अनिल कपूर अपने सीरियल '24' को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

संजय दत्त ने सलमान से दोस्ती में आई दरार के मुद्दे पर तोड़ी चुप्पी

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, अनिल कपूर को शो में देखकर करण जौहर काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने बीतें दिनों को याद किया, जब अनिल कपूर सुपर स्टार हुआ करते थे। करण ने बताया, 'जब आदित्य और मैं टीनएजर थे, तब पापा के साथ बॉलीवुड की पार्टियों में उनके साथ जाया करते थे। यहां हमें शुरुआत में बड़ा अजीब-सा लगता था। लेकिन अनिल कपूर ऐसे एक्टर थे, जो इन पार्टियों में हमसे काफी बात किया करते थे। वही थे, जो हमें पार्टी में कंफर्टेबल फील कराते थे। अनिल कपूर की यही खासियत इन्हें हर जनरेशन का सुपरस्टार बनाती है।'

करण जौहर ये प्यारी यादें सबके साथ शेयर करते हुए काफी भावुक हो गए। इसके बाद वह अपने घुटने पर झुके और अनिल कपूर के पैर छू लिए। अनिल ने करण को उठाया और गले से लगा लिया।

संजय दत्त को पत्नी मान्यता ने दिया ये खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट