विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान बने स्‍टंटमैन

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 03 Oct 2015 11:25 AM (IST)

फिल्‍ममेकर करण जौहर पिछले दिनों लंदन में फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सेट पर करण जौहर का एक नया ही रूप देखने को मिला। करण का ये नया रूप एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर पिछले दिनों लंदन में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सेट पर करण जौहर का एक नया ही रूप देखने को मिला। करण का ये नया रूप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ओम पुरी ने महिलाओं को लेकर ये क्या बोल दिया?

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा 'ऐ दिल है मुश्किल' में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म का अगला शेड्यूल अब पैरिस में हैं। लंदन में शूटिंग के दौरान करण जौहर स्टंटमैन के रूप में नजर आए। करण दो हुक पकड़कर एक दीवार पर लटके हुए थे। इस पल को सेट पर ही किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद अनुष्का ने इस फोटो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया।

'सलमान और मेरे पास जीतने या हारने को कुछ नहीं'

इस फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा, 'देखिए, करण कितने फिट हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' उम्मीद है कि आप इसे देख रहे होंगे।' इस फोटो में ऐसा लग रहा है जैसे करण बता रहे हों कि वह अपने फिल्म के स्टार्स जितने ही फिट हैं।

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। करण लगभग तीन साल बाद डायरेक्शन की फील्ड में उतरे हैं। इससे पहले करण ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का निर्देशन किया था। फिल्म में रणबीर और अनुष्का के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान भी नजर आएंगे। ऐश्वर्या फिल्म 'जज्बा' का प्रमोशन खत्म कर 'ऐ दिल है मुश्किल' की यूनिट के साथ जुड़ेंगी।

सनी लियोन किस हीरो के रूप में लेना चाहती हैं पुनर्जन्म