विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन किस हीरो के रूप में लेना चाहती हैं पुनर्जन्‍म

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 03 Oct 2015 10:36 AM (IST)

शायद ही कोई एक्‍स पॉर्न स्‍टार सनी लियोन के रूप में पुनर्जन्‍म लेना चाहे। खुद भी सनी ऐसा नहीं चाहतीं। सनी बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान के रूप में अगला जन्‍म लेना चाहती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। शायद ही कोई एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन के रूप में पुनर्जन्म लेना चाहे। खुद भी सनी ऐसा नहीं चाहतीं। सनी बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान के रूप में अगला जन्म लेना चाहती हैं।

पीएम के 'स्वच्छ भारत' कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी आशा भोसले

इस समय बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का चल रहा है। सलमान जो भी फिल्म कर रहे हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में हर कोई चाहेगा कि उसकी किस्मत भी सलमान खान की तरह हो। सनी लियोन भी कुछ ऐसा ही चाहती हैं।

बड़े नहीं, छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी जेनेलिया

हाल ही में एक इवेंट के दौरान सनी लियोन से पूछा गया कि वह अगले जन्म में क्या बनना चाहेंगी? उन्होंने कहा, 'मैं अगला जन्म सलमान खान के रूप में लेना चाहूंगी।'

लेडी गागा को मिलेगा 'वुमन ऑफ द ईयर' सम्मान

बता दें कि सनी लियोन ने भारत में अपने करियर की शुरुआत टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' से की थी। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं। यहीं से सनी लियोन, सलमान की फैन हो गईं। यही वजह है कि सनी लियोन, सलमान के रूप में पुनर्जन्म लेना चाहती हैं।