विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

First Pics: करीना हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, पापा सैफ़ की बाहों में नन्हा तैमूर

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 07:36 AM (IST)

पापा सैफ़ की बाहों में नन्हे तैमूर आराम फरमा रहे थे, वहीं फ़र्स्ट टाइम मॉम करीना सैफ़ के पास खड़ीं रहीं। दोनों ने मीडियापर्संस की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

News Article Hero Image

मुंबई। नवाब ख़ानदान को उनका सबसे छोटा वारिस देने के बाद करीना कपूर ख़ान को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर पहुंचने के बाद सैफ़ और करीना की बेबी के साथ पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

बताते चलें कि मंगलवार की सुबह करीना कपूर ने अपने पहले बेबी तैमूर अली ख़ान को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म दिया था। दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद गुरुवार को करीना को डिस्चार्ज कर दिया गया। पापा सैफ़ अपनी बेगम और बेबी को लेकर घर पहुंचे, जहां मीडिया के अनुरोध पर सैफ़ ने करीना और रुस्तम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। पापा सैफ़ की बाहों में नन्हे तैमूर आराम फरमा रहे थे, वहीं फ़र्स्ट टाइम मॉम करीना सैफ़ के पास खड़ीं रहीं। दोनों ने मीडियापर्संस की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया। नन्हे नवाब की मीडिया के सामने ये पहली एपीयरेंस है।

इसे भी पढ़ें- हर मां के लिए मिसाल करीना, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की बेबो की तारीफ़

करीना ने जिस तरह अपनी प्रिग्नेंसी को किसी से नहीं छिपाया, उसी तरह बेबी की तस्वीरों को लेकर सैफ़ और करीना काफी बिंदास रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- पापा सैफ़ और मॉम करीना के साथ तैमूर की पहली तस्वीरें

बताते चलें कि जन्म के साथ ही सैफ़ और करीना ने अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बेबी का नाम तैमूर अली ख़ान रखा है, और इसके बाद ही इस नाम से जुड़े इतिहास के मद्देनज़र सोशल मीडिया में सैफ़ को क्रिटिसाइज़ किया जाने लगा।

इसे भी पढ़ें- तैमूर के हमलावरों की ऋषि कपूर ने उड़ाईं धज्जियां, दिया करारा जवाब

करीना अब घर पहुंच चुकी हैं और डिलीवरी के बाद सामान्य होने में उन्हें कुछ वक़्त लगेगा। इसके बाद बेबो अपने प्रोजेक्ट्स की तरफ फोकस करेंगी। बेबो सोनम कपूर के साथ वीरे दी वेडिंग में नज़र आने वाली हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।