विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, रितिक और कंगना के विवाद पर क्‍या बोलीं करीना कपूर

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 26 Mar 2016 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2016 10:46 AM (IST)

करीना कपूर कई फिल्‍मों में रितिक रोशन के साथ काम कर चुकी हैं। उनका कहना है कि रितिक और कंगना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर कई फिल्मों में रितिक रोशन के साथ काम कर चुकी हैं। उनका कहना है कि रितिक और कंगना रनोट के बीच चल रहा विवाद बेहद निजी है। इस विवाद से वह बहुत दुखी हैं।

रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच चल रहा विवाद पिछले हफ्ते तब बहुत बढ़ गया, जब लीगल नोटिस की बातें सामने आईं। बॉलीवुड के ज्यादातर लोगों ने इस विवाद से खुद को दूर रखने में ही अपनी भलाई समझी। आमिर खान ने पिछले हफ्ते साफ कर दिया था कि वह इस मामले में कंगना का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। अब करीना कपूर ने भी इस पूरे विवाद को कंगना और रितिक का निजी मामला बताया है।

'रॉकी हैंडसम' को मिल रहे रिस्पॉन्स पर जॉन अब्राहम ने कहा थैंक्स

जब करीना से पूछा गया कि कंगना और रितिक के विवाद पर आपका क्या कहना है? इस पर उन्होंने कहा, 'देखिए, सच में यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर मेरी कोई निजी राय नहीं है। ये इन दोनों का बेहद निजी मामला है, जो काफी दुखद है। मैं कंगना और रितिक दोनों के करीब हूं। लेकिन इस विवाद पर मेरी कोई राय नहीं है।'

इससे पहले जब कंगना से एक कार्यक्रम के दौरान इस विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, 'कभी कभी मीडिया के लोगों को सेलेब्रिटी को व्यक्तिगत जगह भी देनी चाहिए। अगर आप लोग ऐसा करेंगे तो बहुत अच्छा होगा।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।