विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर ख़ान के एक्स जीजा ने चुपके से रचाई शादी

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 15 Apr 2017 08:16 AM (GMT+05:30)

संजय और प्रिया न्यूयोर्क में मिले थे। पिछले करीब 5 सालों से दोनों का अफेयर है।

करीना कपूर ख़ान के एक्स जीजा ने चुपके से रचाई शादी
करीना कपूर ख़ान के एक्स जीजा ने चुपके से रचाई शादी

मुंबई। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर लंबे समय से गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव के साथ दिखाई दे रहे थे। अब नई खबर ये है कि दोनों ने शादी कर ली है। मतलब करीना कपूर के एक्स जीजा ने शादी रचाई है।

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर का तलाक हो चुका है। इनसे जुड़ी अब नई खबर ये आई है कि, संजय कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव के साथ शादी कर ली है। खास खबर ये है कि, इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है जिससे किसी को कानो कान खबर न हो। बताया जा रहा है कि, दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मौके पर सिर्फ घर के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे। एेसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल जल्द न्यूयॉर्क में एक सेरेमनी करेगा।

यह भी पढ़ें: Exclusive : दबंग 3 में मलाइका अरोड़ा का है एेसा Role

आपको बता दें कि, पिछले महीने से ही ये खबरें आ रही थीं कि संजय और प्रिया शादी करने वाले हैं। लेकिन शादी की डेट नहीं बताई गई थी। बताते चलें कि, संजय और प्रिया न्यूयोर्क में मिले थे। पिछले करीब 5 सालों से दोनों का अफेयर है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।