विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना की मेकअप आर्टिस्‍ट ने सजाया था शाहिद की दुल्‍हन को

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 08 Jul 2015 04:56 PM (IST)

कई महीनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने रहे शाहिद कपूर आखिरकार मंगलवार को मीरा राजपूत के हो ही गए। दोनों एक बेहद निजी समारोह में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद दोनों 10 सेकेंड के लिए मीडिया के सामने भी आए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कई महीनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने रहे शाहिद कपूर आखिरकार मंगलवार को मीरा राजपूत के हो ही गए। दोनों एक बेहद निजी समारोह में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद दोनों 10 सेकेंड के लिए मीडिया के सामने भी आए।

अब कंगना ने अपनी ही फिल्म का क्यों उड़ाया मजाक?

वैसे तो दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे थे, मगर खास तौर से अगर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की बात करें तो उनकी जितनी भी तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका ब्राइडल मेकअप पॉपुलर मेकअप ऑर्टिस्ट मल्लिका भट्ट ने किया था।

सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम ने ऐसे दे डाला सरप्राइज

वैसे इससे भी ज्यादा एक दिलचस्प बात पता चली है। ये वहीं मल्लिका भट्ट हैं, जिन्हें शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड यानी करीना कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। इनके अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा जैसी हीरोइनों का भी मेकअप किया है।