यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुल गया 'बजरंगी भाईजान' में करीना के किरदार का राज!
सलमान खान और करीना कपूर फिलहाल करजत में कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे हैं। एक तरफ जहां सलमान फिल्म में एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभी तक बेबो के किरदार के बारे में कुछ पता नहीं चला था। लेकिन

मुंबई। सलमान खान और करीना कपूर फिलहाल करजत में कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कर रहे हैं। एक तरफ जहां सलमान फिल्म में एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभी तक बेबो के किरदार के बारे में कुछ पता नहीं चला था। लेकिन अब करीना के किरदार का सीक्रेट भी पता चल गया है।
जानिए कैसे मिला सलमान का ये हमशक्ल, 'बजरंगी भाईजान' में आएगा नजर
एक अखबार के मुताबिक करीना फिल्म में लखनऊ की एक ब्राह्मण लड़की का किरदार निभा रही हैं जो दिल्ली के चांदनी चौक में रहती है और यहां उसकी मुलाकात सलमान से होती है। फिल्म आज के राजनीतिक मुद्दों को भी उठाती है।फिल्म में करीना का देसी लुक है और कॉटन के कुर्तों और चूड़ीदार पजामी में नज़र आएंगी।
एक मुस्लिम लड़के और हिन्दू लड़की की लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार में हैं।
अगले साल के त्यौहार सलमान और शाहरुख के नाम पर बुक
सुनने में आ रहा है कि फिल्म का पहला लुक 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

